Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

लोग अनुशासन में रहें तो जल्द हो सकता है IPL -सचिन तेंदुलकर

नई दिल्ली

भारत में कोरोना वायरस की बिगड़ती स्थिति के बीच आईपीएल के भाग्य के बारे में पूछे जाने पर भारत के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर ने कहा कि भारत में होने वाले इस टूर्नामेंट की संभावना इस बात पर निर्भर करेगी कि नागरिक प्रतिबंध के दिशा-निर्देशों का पालन करेंगे या नहीं.

बीसीसीआई ने कोविड-19 महामारी के कारण आईपीएल 2020 को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर रखा है, यह कहते हुए कि यह देश में हालात पर निर्भर करेगा. हालांकि भारत में लॉकडाउन प्रतिबंधों में ढील दिए जाने के बाद मामले छलांग लगाने लगे.

सचिन तेंदुलकर ने कहा, 'यह सब इस बात पर निर्भर करता है कि हम नागरिकों के रूप में कितना अनुशासन दिखाते हैं. अगर हम अच्छा अनुशासन दिखाते हैं और दिशा-निर्देशों का ठीक से पालन करते हैं तो इसकी संभावना (आईपीएल) बढ़ जाएगी.'

सचिन ने कहा, लेकिन कुछ लोगों ने नियमों का पालन नहीं किया है, यह समस्या चलेगी. केवल इसलिए कि कुछ लोगों ने अलग तरीके से जीवन जीने का फैसला किया है. अगर इस साल आईपीएल होता है तो बहुत मजा आएगा.'

कोरोना वायरस के कारण टी-20 वर्ल्ड कप के भाग्य पर भी फैसला अधर में लटका हुआ है. अक्टूबर-नवंबर में ऑस्ट्रेलिया में होने वाले टी-20 विश्व कप पर आईसीसी ने कहा था कि वह अगले महीने का इंतजार करेगी.

तेंदुलकर ने कहा, 'ऑस्ट्रेलियाई बोर्ड को यह तय करना होगा कि वे टी-20 वर्ल्ड कप आयोजित करने में सक्षम होंगे या नहीं. निर्णय क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के लिए कठिन होगा, लेकिन क्रिकेट फिर से शुरू हो रहा है, मैं इससे ज्यादा खुश नहीं हो सकता.'