

नई दिल्ली। बॉलीवुड में ऐसी कई कहानियां हैं जिनमें क्रिकेटर्स का नाम किसी अभिनेत्री के साथ जुड़ा हो। क्रिकेट और बॉलीवुड का नाता तो बहुत ही पुराना रहा है। अब इस सूची में एक और नाम शामिल हो सकता है, दावा किया जा रहा है कि टीम इंडिया के स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह एक्ट्रेस अनुपमा परमेश्वरन को डेट कर रहे हैं, अनुपमा साउथ फिल्म इंडस्ट्री में काम करती हैं, कहा जा रहा है कि दोनों एक-दूसरे से इन दिनों खूब बात कर रहे हैं।

आपकी जानकारी के लिए बता दे की जसप्रीत बुमराह और अनुपमा एक-दूसरे को सोशल मीडिया पर फॉलो करते हैं, तेज गेंदबाज ने एक्ट्रेस के कई ट्वीट्स और तस्वीरों को लाइक भी किया है। पिछले दिनों बुमराह से अफेयर को लेकर एक्ट्रेस से एक प्रेस कांफ्रेंस में सवाल भी पूछा गया था, हालांकि उन्होने डेटिंग से इंकार करते हुए कहा था कि वो दोनों सिर्फ अच्छे दोस्त हैं, इससे ज्यादा कुछ भी नहीं है।

अनुपमा अपनी खूबसूरत तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती है। जिन्हे फेन्स बहुत पसंद करते है। आपको बता दे की अनुपमा ने साउथ फिल्म इंडस्ट्री के कई बड़ी फिल्मों में काम किया है, उन्हें 2015 में रिलीज फिल्म प्रेमम से काफी लोकप्रियता मिली थी, इसके साथ ही उन्होने सतामनम भवति, नटसर्वभूमा और वनधि ओकादे जिंदगी जैसी फिल्मों में भी काम किया है, एक्टिंग के लिये वो तीन बड़े अवॉर्ड भी जीत चुकी है।

Herald