Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

अगले विश्व कप में हमें वीजा की कोई समस्या नहीं होगी-PAK बोर्ड

कराची

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने नया 'दांव' खेला है. उसने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) से कहा है कि वह भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) से लिखित आश्वासन ले कि उसकी टीम को भारत में 2021 टी20 विश्व कप और 2023 में होने वाले 50 ओवरों के विश्व कप में खेलने के लिए वीजा में कोई समस्या नहीं होगी.

पीसीबी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी वसीम खान ने एक साक्षात्कार में कहा, ‘हम इस तथ्य को भी देख रहे हैं कि भारत में 2021 और 2023 में आईसीसी विश्व कप की मेजबानी की जानी है और हमने पहले ही आईसीसी से कहा है कि हमें बीसीसीआई से लिखित आश्वासन दिलाए कि हमें वीजा हासिल करने में और भारत में खेलने की मंजूरी के संबंध में किसी समस्या का सामना नहीं करना होगा’

एक वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार पीसीबी ने आईसीसी से कहा है कि वह बीसीसीआई को कहे कि वह अगले कुछ महीनों में अपनी सरकार से आश्वासन हासिल कर ले. अधिकारी ने यह भी पुष्टि की कि आईसीसी कार्यकारी बोर्ड अपनी अगली बैठक में फैसला करेगा कि अगले विश्व टी20 कप की मेजबानी ऑस्ट्रेलिया द्वारा की जाएगी या भारत द्वारा. खान ने कहा कि इस साल ऑस्ट्रेलिया में विश्व टी20 आयोजित करने की संभावना नहीं है.

उन्होंने कहा, ‘अब सबसे बड़ा सवाल है कि जब 2021 में विश्व टी20 कप आयोजित किया जाएगा तो इसकी मेजबानी ऑस्ट्रेलिया द्वारा की जाएगी या फिर भारत इसकी मेजबानी करेगा, क्योंकि भारत के पास पहले ही 2021 में विश्व टी20 कप के मेजबानी के अधिकार हैं.’