Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

WWE के 'DEADMAN' ने रिंग को कहा अलविदा, 30 साल लंबे करियर के बाद UNDERTAKER ने लिया सन्यास

वाशिंगटन: विश्व प्रसिद्ध डब्ल्यूडब्ल्यूई सुपरस्टार द अंडरटेकर ने 30 साल के यादगार करियर के बाद आधिकारिक तौर पर संन्यास की घोषणा कर दी है। अंडरटेकर ने 1990 में रेसलिंग की दुनिया में डेब्यू किया और तब से वह दुनिया भर में WWE के प्रशंसकों की पहली पसंद थे।



अंडरटेकर अपने खास अंदाज के लिए भी जाने जाते हैं और भारत में भी उनके कई प्रशंसक हैं। 90 के दशक से लेकर आज तक के युवाओं को यह पहलवान बहुत पसंद है। अंडरटेकर को रैसलमेनिया में केवल 2 मैचों में हार का सामना करना पड़ा है, जबकि उन्होंने 25 मैच जीते हैं। केवल ब्रोक लेसनर और रोमन रेन्स ही अंडरटेकर को हरा पाए हैं। अंडरटेकर अंतिम रैसलमेनिया में एजे स्टाइल्स के सामने थे, स्टाइल्स को जिंदा दफन कर एक ऐतिहासिक जीत हासिल की।

अंडरटेकर ने खुद कई बार रिंग में दम तोड़ दिया (अफवाह), और कई पहलवानों ने उन्हें जिंदा दफनाया, लेकिन उन्होंने हर बार रिंग में वापसी कर सबको चौंका दिया। WWE ने अंडरटेकर की लास्ट राइड डॉक्यूमेंट्री भी रिलीज़ की, और ऐसा WWE ने रैसलमेनिया में एजे स्टाइल्स के साथ मैच के बाद किया था। द अंडरटेकर के संन्यास लेने पर, उनके प्रशंसकों ने उन्हें विदाई दी, साथ ही उन्हें शानदार करियर के लिए बधाई दी।



Herald