Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

129 दिन बाद वनडे क्रिकेट की वापसी, इन दोनों टीमों बीच खेला जायेगा मैच

स्पोर्ट्स डेस्क। इंग्लैंड की टीम आयरलैंड के खिलाफ आज (30 जुलाई) से शुरू होने वाली तीन वनडे मैचों की सीरीज की मेजबानी करेगी. सीरीज का पहला वनडे साउथेम्प्टन में भारतीय समयानुसार शाम 6.30 बजे से खेला जाएगा. इस मुकाबले के साथ ही आईसीसी पुरुष क्रिकेट वर्ल्ड कप सुपर लीग का आगाज हो जाएगा. सीरीज के तीन मैच जैविक रूप से सुरक्षित माहौल में खाली स्टेडियम में खेले जाएंगे।


आपकी जानकारी के लिए बता दे की इंग्लैंड और आयरलैंड के बीच सीरीज से 129 दिन बाद वनडे क्रिकेट की वापसी होने जा रही है. इस सीरीज में इंग्लैंड अपने दिग्गज खिलाड़ियों बेन स्टोक्स, जोफ्रा आर्चर और जोए रूट के बिना ही मैदान पर उतरने का फैसला किया है। 2019 का वर्ल्ड कप खिताब नाम करने वाले मोर्गन की अगुवाई में इंग्लैंड की युवा टीम मैदान पर उतरेगी।

हालांकि इस सीरीज के लिए बेयरस्टो और मोइन अली जैसे अनुभवी खिलाड़ियों को टीम में जगह दी गई है. कप्तान इयोन मोर्गन ने कहा है कि आयरलैंड के खिलाफ होने वाली वनडे सीरीज के लिए टीम में युवा खिलाड़ियों को मौका देने से उन्हें भविष्य में टी 20 विश्व कप और 50 विश्व कप की टीम तैयार करने में मदद मिलेगी



Herald