Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

143 साल में पहली बार बिना दर्शकों के 'टेस्ट', लेकिन स्टेडियम में सुनाई देगा दर्शकों का शोर

स्पोर्ट्स डेस्क। कोरोना वायरस की वजह से 13 मार्च के बाद इंटरनेशनल क्रिकेट पर ब्रेक लग गया था. लेकिन अब 120 दिनों के लंबे अंतराल के बाद वेस्टइंडीज के इंग्लैंड टूर के साथ लाइव क्रिकेट की वापसी हो रही है. ऐसे में भारत में क्रिकेट फैंस को 8 जुलाई से दोपहर 3:30 बजे से सोनी सिक्स के चैनलों पर यह सीरीज लाइव एवं एक्सक्लूसिव देखने को मिलेगी।


पहला टेस्ट द रोज बाउल (साउथैम्प्टन) में खेला जाएगा. दूसरा और तीसरा टेस्ट ओल्ड ट्रैफर्ड, मैनचेस्टर में 16 जुलाई एवं 24 जुलाई तक होगा। न बार्मी आर्मी, न हाथों में झंडा और पोस्टर लिए दर्शक। न ही रंग बिरंगी वेशभूषा में सजे दर्शक। होगा तो सिर्फ खाली मैदान पर क्रिकेट। खिलाड़ी, अंपायर और रेफरी तो होंगे पर हर रन और चौके-छक्के पर क्रिकेटरों का उत्साह बढ़ाने के लिए दर्शक नहीं होंगे।


दरअसल, फुटबॉल और अन्य खेल बिना दर्शकों के शुरू हुए हैं। ऐसा ही क्रिकेट में भी होने वाला है, जहां दर्शक अपने चहेते खिलाड़ियों की हौसला अफजाई नहीं कर पाएंगे। फुटबॉल के मैचों के दौरान स्टेडियम में जगह-जगह स्क्रीन लगाए गए हैं, जिसमें ऑडियंस दिखाई गई है, क्योंकि लाइव प्रसारण के दौरान व्यू अच्छा देखने को मिले। ऐसा ही कुछ प्रयोग क्रिकेट में भी होने जा रहा है जहां फेक क्राउड नॉइज के लिए स्पीकर लगाए जाएंगे।



Herald