Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

18 अगस्त से शुरू होगा कैरेबियाई प्रीमियर लीग, ये रहा पूरा शेड्यूल

स्पोर्ट्स डेस्क। आईपीएल के बाद अब कैरिबियाई प्रीमियर लीग भी शुरू होने जा रहा है. कैरेबियन प्रीमियर लीग यानी सीपीएल सीजन 2020 के शेड्यूल की घोषणा सोमवार को कर दी गई। इस लीग की शुरुआत 18 अगस्त से होगी। पहला मुकाबला गुयाना अमेजन वॉरियर्स और ट्रिनबागो नाइट राइडर्स के बीच खेला जाएगा। वही पहले दिन के दूसरे मुक़ाबले में आमने सामने होगी पिछले साल की चैंपियन टीम बर्बडोस ट्राइडेंट्स और सेन्ट किट्स एंड नेविस. दो फाइनलिस्ट टीमों के बीच भिड़ंत देखने के लिए फैंस को 22वें मुक़ाबले तक इन्तज़ार करना पड़ेगा.इस लीग का फाइनल मुकाबला 10 सितंबर को खेला जाएगा।


सिर्फ वेस्ट इंडीज नही विदेशी खिलाड़ी भी इस लीग में खेलने के लिए आएंगे. लीग के 33 मैचेस ही त्रिनिदाद एंड टोबैगो में खेला जाएगा. शहर के दो स्टेडियम में ये मुक़ाबले खेले जाएंगे. दिग्गज खिलाड़ी ब्रायन लारा के नामांकित क्रिकेट एकेडेमी में 23 मुक़ाबले खेले जाएंगे और कुइन्स पार्क ओवल स्टेडियम में खेला जाएगा बाकी के 10 मैचेस.

आपको बता दे की इस साल की कैरिबियाई प्रीमियर लीग के मुक़ाबले खाली स्टेडियम में खेला जाएगा . इंग्लैंड में जिस तरह से टेस्ट सीरीज का आयोजन हो रहा है कुछ वैसे ही बायो सिक्योर फैसिलिटी तैयार की जा रही है . और खिलाड़ियों को इस टूर्नामेंट में हिस्सा लेने के लिए कई नियमों का पालन करना होगा.



Herald