Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

अब 19 सितम्बर से शुरू हो सकता है आईपीएल का 13वां संस्करण, ये है कारण

इंटरनेट डेस्क। इंडियन प्रीमियर लीग के प्रशंसकों के लिए अच्छी खबर आ रही है। दुनिया के सबसे लोकप्रिय क्रिकेट टूर्नामेंटों में शामिल आईपीएल इस साल 19 सितंबर से शुरू हो सकता है।

अभी तक तो यही माना जा रहा है कि आईपीएल 13 का आयोजन यूएई में 26 सितंबर से 8 नवंबर तक हो सकता है, लेकिन इस आईपीएल की विंडो को लेकर प्रसारणकर्ता स्टार इंडिया खुश नहीं बताया जा रहा है। इस बीच खबरें आ रही है कि आईपीएल 13 को 26 सितंबर के स्थान पर 19 सितंबर से 8 नवंबर तक आयोजित किया जा सकता है। रात के मैच ज्यादा आयोजित करने के लिए आईपीएल का समय एक सप्ताह बढ़ाया जा सकता है।

भारतीय समयानुसार आईपीएल के रात के मुकाबले शाम 7.30 बजे से शुरू होंगे। जबकि भारत में यह आठ बजे शुरू होते थे।खबरों के अनुसार, प्रसारणकर्ता स्टार इंडिया कि इच्छा है कि आईपीएल 13 को 8 नवंबर के स्थान पर 15 नवंबर को खत्म किया जाए, वह इसके माध्यम से दीपावली के सप्ताह का पूरा फायदा उठाना चाहता है।