Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

नहीं खेला जाएगा 2020 टी-20 World Cup, क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने दिए संकेत !

स्पोर्ट्स डेस्क। कोरोना वायरस (COVID 19) महामारी की वजह से भारत समेत लगभग पूरी दुनिया एक अभूतपूर्व संकट का सामना कर रही है। कोरोना काल में ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों ने आउटडोर प्रैक्टिस शुरू कर दी है. इस बीच जानकारी मिली है कि ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट बोर्ड (क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया) ने ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटरों को इंग्लैंड में होने वाली सीमित ओवरों की सीरीज की तैयारी करने को कहा है, क्योंकि ऑस्ट्रेलिया जानता है कि अब टी-20 विश्व कप का आयोजन संभव नहीं है. स्थानीय मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक इस हफ्ते टी20 विश्व कप को आधिकारिक तौर पर निलंबित कर दिया जाएगा.


बताया जा रहा है कि कोरोना के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) 18 अक्टूबर से 25 नवंबर तक ऑस्ट्रेलिया में होने वाले टी-20 विश्व कप को स्थगित कर सकता है. अगर विश्व कप कैंसिल होता है तो आईपीएल 2020 को आयोजन की पूरी संभावना है.


ऑस्ट्रेलियाई अखबार ‘डेली टेलीग्राफ’ की खबर के मुताबिक, 2020 टी-20 विश्व कप का इस हफ्ते स्थगित होना तय है. इसी कारण ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों को इंग्लैंड के खिलाफ सीमित ओवरों की सीरीज़ की तैयारी करने के लिए कहा गया है.



Herald