Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

जयपुर में बनेगा दुनिया का सबसे बड़ा क्रिकेट स्टेडियम, 350 करोड़ रुपए होंगे खर्च

स्पोर्ट्स डेस्क। दुनिया का सबसे बड़ा क्रिकेट स्टेडियम ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न में स्थित है जिसका नाम मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड है और इस मैदान में 90 हजार लोगों के बैठने की व्यवस्था है। लेकिन अब राजस्थान में दुनिया का सबसे बड़ा क्रिकेट स्टेडियम बनने जा रहा है। इसका डिजाइन भी फाइनल कर लिया गया है। 100 एकड़ में बनने वाले इस स्टेडियम की लागत करीब 350 करोड़ रुपए आएगी। यह जानकारी राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन (आरसीए) के सचिव महेंद्र शर्मा ने दी है। उन्होंने बताया कि स्टेडियम की क्षमता 75 हजार दर्शकों की होगी।

अहमदाबाद के मोटेरा क्रिकेट स्टेडियम और ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न स्टेडियम के बाद यह तीसरा सबसे बड़ा स्टेडियम होगा। मोटेरा की कैपेसिटी 1.10 लाख दर्शकों की है, जबकि मेलबर्न स्टेडियम में 1.02 लाख लोग मैच देख सकते हैं।


चौंप गांव में जमीन फाइनल

आरसीए स्टेडियम के लिए चौंप गांव में 41.47 हेक्टेयर (करीब 100 एकड़) जमीन फाइनल कर ली गई है। इसमें इंडोर गेम्स की सुविधा, कई खेलों के लिए ट्रेनिंग अकादमी, क्लब हाउस, 4 हजार कारों के लिए पार्किंग बनाई जाएगी।


दो प्रैक्टिस ग्राउंड अलग से होंगे

स्टेडियम में दो अलग से प्रैक्टिस ग्राउंड भी होंगे, जिसमें रणजी मैच कराए जा सकेंगे। दर्शकों के लिए दो रेस्टोरेंट, खिलाड़ियों के लिए इंटनेशनल लेवल की 30 प्रैक्टिस नेट और मीडिया के लिए 250 सीटों का प्रेस कॉन्फ्रेंस रूम अलग से होगा।



Herald