Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

ये दो भारतीय गेंदबाज क्रिकेट के तीनों फॉर्मेटों की एक पारी में ले चुके हैं 5 विकेट

खेल डेस्क। क्रिकेट की दुनिया में कम ही गेंदबाज ऐसे हैं जिन्होंने अन्तरराष्ट्रीय क्रिकेट (टेस्ट, वनडे और टी-20) के तीनों ही फॉर्मेटों की एक पारी में पांच विकेट लिए हैं। इस सूची में दो भारतीय गेंदबाजों का नाम भी शामिल है। ये दो भारतीय गेंदबाज कुलदीप यादव और भुवनेश्वर कुमार है।

भारतीय चाइनामैन गेंदबाज कुलदीप यादव भले ही अभी तक केवल छह टेस्ट मैच खेल सके हो, लेकिन उन्होंने पारी में 2 बार 5 विकेट लेने की उपलब्धि हासिल की है। वहीं 60 वनडे खेल चुके कुलदीप इस फॉमेंट में भी एक बार 5 विकेट ले चुके हैं। जबकि टी-20 इंटरनेशनल क्रिकेट में भी वह ऐसा कर चुके हैं।

भारतीय तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार भी अन्तरराष्ट्रीय क्रिकेट के तीनों फॉर्मेटों में ऐसा कर चुके हैं। उन्होंने टेस्ट क्रिकेट की चार पारियों में पांच-पांच विकेट हासिल किए हैं। जबकि वह वनडे और टी-20 क्रिकेट में भी एक-एक बार पारी में पांच विकेट हासिल कर चुके हैं।