Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

खुशखबरी : 6 महीने में खेले जाएंगे 2 IPL, जानिए BCCI क्यों करेगी ऐसा

स्पोर्ट्स डेस्क। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने इंडियन प्रीमियर लीग के 13वें सीजन के लिए 26 सितंबर (शनिवार) से 8 नवंबर (रविवार) तक की विंडो को लगभग कंफर्म कर लिया है लेकिन एक रिपोर्ट के मुताबिक आयोजक ब्रॉडकास्टर्स इस बात से खुश नहीं हैं और वो चाहते हैं कि इसमें दिवाली वीकेंड को भी शामिल किया जाए। अब इस पर बीसीसीआई ने सफाई दी है क्यों इस तारीख के समय आईपीएल के आयोजन में कठिनाई है।


लेकिन आपको जानकर हैरानी हो सकती है कि बीसीसीआइ को अब 6 महीने के अंदर-अंदर आइपीएल के दो संस्करणों का आयोजन करना होगा। इसके पीछे एक नहीं, बल्कि कई कारण हैं, जिसका खुलासा हम आज करने वाले हैं कि आखिर क्यों बीसीसीआइ की मजबूरी है कि दो बैक-टू-बैक आइपीएल आयोजित करने पड़ेंगे। बीसीसीआइ के ऊपर आइपीएल एक आयोजन को लेकर किसी बोर्ड या आइसीसी का दवाब नहीं है।


दरअसल, इस साल आइपीएल सितंबर से लेकर नवंबर के पहले सप्ताह तक खेला जाना है, जिसका आधिकारिक ऐलान अभी नहीं हुआ है, लेकिन बीसीसीआइ की एपेक्स काउंसिल और आइपीएल गवर्निंग काउंसिल की बैठक में ये तय हो गया है कि सितंबर के आखिर से नवंबर की शुरुआत तक आइपीएल के 13वें सीजन को समाप्त करना है। इसके बाद बीसीसीआइ को अगले 6 महीने में एक और आइपीएल का आयोजन करना होगा, क्योंकि फिर आगे कोई भी विंडो खाली नजर नहीं आ रही है।



Herald