Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

अनुष्का का बड़ा खुलासा, कहा- शादी के 6 महीने में केवल इतने दिन विराट के साथ रह पाई थी

स्पोर्ट्स डेस्क। विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की जोड़ी एक आइडल जोड़ी मानी जाती है, उन्हें प्रशंसकों का खूब प्यार मिलता है। विराट कोहली और बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा परफेक्ट पावर कपल हैं। फैंस की पसंदीदा जोड़ियों में से एक इस जोड़ी को विरुष्का के नाम से जाना जाता है। विराट कोहली और अनुष्का शर्मा इस वक्त कोविड 19 महामारी की वजह से मुंबई में ही हैं और साथ ही अपना वक्त बिता रहे हैं। अन्य क्रिकेटरों या फिर फिल्म स्टार की तरह से विराट व अनुष्का भी सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव हैं।


आपकी जानकारी के लिए बता दे की अनुष्का शर्मा अपने पति के साथ बहुत कम समय बिता पाती हैं. हाल ही में उन्होंने खुद इस बात का खुलासा कर दिया है. उन्होंने हाल ही में कहा कि 'शादी के शुरुआती 6 महीने में वो उनके साथ में सिर्फ 21 दिन ही साथ में बिता पाई थी.' जी हाँ, हाल ही में अपने और पति को लेकर उन्होंने कई ऐसे चौकाने वाले राज खोले हैं. इन सभी को सुनकर आप भी हैरान रह जाएंगे.

जी दरअसल हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने बताया कि 'लोग सोचते हैं कि जब भी मैं विराट कोहली से मिलने जाती हूं. तो लोगों को लगता है कि मैं छुट्टियों पर जाती हूं. लेकिन असल में हम लोग सिर्फ काम कर रहे होते हैं. हमारी मुलाकात में हम सिर्फ कई बार एक वक्त का खाना ही साथ में खा पा रहे हैं।


आगे उन्होंने कहा, ''आपको शायद हैरानी होगी लेकिन शादी के शुरुआती 6 महीनों में हमने सिर्फ 21 दिन ही साथ में बिता पाए थे. मैंने खुद गिनना शुरू किया. जब मैं बाहर जाती हूं तो हमारी मुलाकात बस एक बार के खाने तक सिमट कर रह जाती है। इससे परे उन्होंने यह भी कहा, ''हम दोनों के रिश्ते में वक्त से ज्यादा प्यार मायने रखता है. हम हमेशा एक दूसरे को सपोर्ट करते हैं.'' वैसे आप सभी को पता ही होगा।



Herald