Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

64 साल के बाद भी नहीं टूटा है जिम लेकर का ये विश्व रिकॉर्ड

खेल डेस्क। आज ही के दिन टेस्ट क्रिकेट में ऐसा रिकॉर्ड बना था जो 64 साल बीत जाने के बाद भी नहीं टूटा है। इंग्लैंड के गेंदबाज जिम लेकर ने आज ही के दिन एक मैच में 19 विकेट लेने का विश्व रिकॉर्ड बनाया था। ये ऐसा रिकॉर्ड है जिसे तोडऩे के लिए किसी भी गेंदबाजों को टेस्ट मैच की दोनों पारियों में दस-दस विकेट लेने होंगे, जो लगभग असंभव लगता है।

आज ही के दिन यानी 31 जुलाई, 1956 को जिम लेकर ने टेस्ट क्रिकेट की एक पारी में दस विकेट लिए थे। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड मैदान पर खेले गए मैच की कंगारुओं की पहली पारी में जिम लेकर ने नौ विकेट लिए थे। जिम लेकर के सामने ऑस्ट्रेलिया टीम पहली पारी में केवल 40.4 ओवर में 84 रन बना सकी।

इस पारी में जिम लेकर ने 16.4 ओवरों में 37 रन देकर 9 विकेट हासिल किए। इसके बाद फॉलोऑन खेलने उतरी ऑस्ट्रेलियाई टीम दूसरी पारी में भी केवल 205 रन पर ढेर हो गई। इस पारी में जिम लेकर ने 51.2 ओवर में 53 रन देकर 10 विकेट झटके।