

स्पोर्ट्स डेस्क। ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड के प्रस्तावित दौरे के लिये गुरुवार को 26 सदस्यीय संभावित टीम का चयन किया जिसमें ग्लेन मैक्सवेल और उस्मान ख्वाजा जैसे खिलाड़ियों के अलवा टी20 विश्व कप को ध्यान में रखते हुए कुछ नये चेहरे में भी शामिल किये गये हैं। राष्ट्रीय चयनकर्ता ट्रेवर हॉन्स ने कहा कि यह टीम केवल इंग्लैंड दौरे के लिए ही नहीं, बल्कि टी20 विश्व कप को ध्यान में रखकर भी चुनी गई है. कोविड-19 महामारी के कारण टी20 विश्व कप का स्थगित होना तय माना जा रहा है. उन्होंने कहा, ‘यह संभावित टीम आगामी आईसीसी टी20 विश्व कप और 2023 में होने वाले आईसीसी विश्व कप को ध्यान में रखकर चुनी गई है.

टीम में डेनियल सैम्स, रिले मेरेडिथ और जोश फिलिप के रूप में नए चेहरे रखे गए हैं. इन तीनों ने बिग बैश लीग में अच्छा प्रदर्शन किया था.संभावित टीम में नियमित खिलाड़ियों के अलावा मैक्सवेल (Glen Maxwell) भी शामिल हैं जिन्होंने पिछले साल अक्टूबर से अपने देश की तरफ से कोई मैच नहीं खेला है. उन्होंने मानसिक स्वास्थ्य मसलों के कारण विश्राम लिया था. ख्वाजा भी पिछले कुछ समय से सीमित ओवरों के पसंदीदा खिलाड़ी नहीं रहे. उन्हें इस साल अप्रैल में पिछले पांच वर्षों में पहली बार सीए के अनुबंधित खिलाड़ियों में जगह नहीं मिली थी.
संभावित टीम इस प्रकार है -
सीन एबॉट, एश्टन एगर, एलेक्स केरी, पैट कमिंस, एरॉन फिंच, जोश हेजलवुड, ट्रैविस हेड, उस्मान ख्वाजा, मार्नस लाबुशेन, नाथन लियोन, मिशेल मार्श, ग्लेन मैक्सवेल, बेन मैकडरमॉट, रिले मेरेडिथ, माइकल नेसर, जोश फिलिप, डेनियल सैम्स, डीर्सी शॉर्ट, केन रिचर्डसन, स्टीव स्मिथ, मिशेल स्टार्क, मार्कस स्टोइनिस, एंड्रयू टाई, मैथ्यू वेड, डेविड वार्नर, एडम जाम्पा.
Herald