

स्पोर्ट्स डेस्क। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के फैसले से साफ हो गया है कि इस साल इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) का आयोजन किस देश में होना है. सूत्रों की मानें, तो बीसीसीआई ने टूर्नामेंट (#IPL2020) को लेकर तैयारी करनी शुरू कर दी है. भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआइ) की शीर्ष परिषद इस बात पर लगभग तैयार हो गई है कि ऑस्ट्रेलिया में इस साल अक्टूबर-नवंबर में प्रस्तावित टी-20 विश्व कप के स्थगित होने की स्थिति में इंडियन प्रीमियर लीग (आइपीएल) को सितंबर-अक्टूबर में संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में कराया जाएगा।

हालांकि इस पर आधिकारिक फैसला आइपीएल गवर्निग काउंसिल टी-20 विश्व कप पर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आइसीसी) के अंतिम निर्णय के बाद लेगी।भारतीय क्रिकेट टीम के ट्रेनिंग कैंप के आयोजन की दौड़ में संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) सबसे आगे है। इसके अलावा अहमदाबाद और धर्मशाला भी विकल्प के रूप में मौजूद हैं। शुक्रवार को हुई बीसीसीआई की शीर्ष परिषद (एपेक्स काउंसिल) की बैठक में इनपर चर्चा की गई।

भारत में कोरोना वायरस संक्रमण के बढते मामलों को देखते हुए इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) दुबई में सितंबर के आखिर से नवंबर तक हो सकता है। आइसीसी पहले ही टी-20 विश्व कप को स्थगित करने के फैसले को लेकर बैठक कर चुकी है, लेकिन उसने अंतिम फैसला नहीं लिया है जिससे बीसीसीआइ नाराज भी है और उसे लगता है कि अंतरराष्ट्रीय संस्था जानबूझकर इसे लटका रही है।
Herald