

स्पोर्ट्स डेस्क। इंडियन प्रीमियर लीग. दुनिया की सबसे मशहूर और सबसे बड़ी T20 लीग. इस लीग को पूरी दुनिया में देखा जाता है. लीग की लोकप्रियता का आलम ये है कि लोग इंतजार करते हैं कि ये कब शुरू हो. वैसे इसके शुरू होने का इंतजार तो पूरी दुनिया के क्रिकेटर्स को भी रहता है. वैसे क्रिकेटर्स लीग के अलावा एक और चीज का इंतजार करते हैं।

भारत और चीन के बीच चल रही तना तनी के बीच सरकार ने 59 चीनी मोबाइल ऐप पर प्रतिबंध लगाकर कड़ा फैसला लिया है। इस फैसले के बाद एक बार फिर से भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के टी20 टूर्नामेंट के इंडियन प्रीमियर लीग के टाइटल प्रायोजक चीनी मोबाइल कंपनी वीवो से रिश्ता तोड़ने की बातें की जा रही है। बीसीसीआई की तरफ से यह साफ कर दिया गया है कि अगर करार खत्म करने से उसे नुकसान उठाना पड़ा तो उसे सोचना पड़ेगा।

आइपीएल संचालन परिषद की बैठक में भाग लेने वाले बीसीसीआइ के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, "हमें अब भी टी-20 विश्व कप, एशिया कप की स्थिति के बारे में पता नहीं है तो फिर हम बैठक कैसे कर सकते हैं। हां, हमें प्रायोजक पर चर्चा करने की जरूरत है, लेकिन हमने कभी रद या समाप्त करने जैसे शब्दों का उपयोग नहीं किया।"करार को अचानक समाप्त करने पर बीसीसीआइ को पर्याप्त मुआवजा देना पड़ सकता है। इसके अलावा बीसीसीआइ को कम समय में इतनी अधिक राशि का प्रायोजक मिलने की भी कोई गारंटी नहीं है क्योंकि विश्व अर्थव्यवस्था भी बुरी तरह से प्रभावित है।
Herald