

स्पोर्ट्स डेस्क। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) में एक और इस्तीफा होने की खबर सामने आ रही है। पूर्व क्रिकेटर और बोर्ड में महाप्रबंधक (क्रिकेट संचालन) सबा करीम को उनके पद से हटने की जानकारी मिली है। बीसीसीआई से एक और इस्तीफे की खबर आ रही है. खबर यह है कि सीइओ राहुल जोहरी के इस्तीफा देने के बाद अब पूर्व क्रिकेटर और बीसीसीआई के महाप्रबंधक सबा करीम ने भी अपना इस्तीफा बोर्ड को सौंप दिया है. जल्द ही इस पर औपचारिक घोषणा होने की संभावना है।

करीम दिसंबर 2017 में बोर्ड में आए थे, तत्कालीन सीईओ राहुल जोहरी के साथ मिलकर नियुक्तियों की अध्यक्षता कर रहे थे।बोर्ड ने हाल ही में जोहरी का इस्तीफा स्वीकार किया था। जोहरी ने 27 दिसंबर को इस्तीफा दिया था। यह पता नहीं चल सका है कि बोर्ड ने अचानक इस्तीफा स्वीकार करने का फैसला क्यों किया। जोहरी 2016 में बोर्ड से जुड़े थे, जिनका करार 2021 तक था।
सौरभ गांगुली के बोर्ड अध्यक्ष बनने के बाद उन्होंने त्यागपत्र दे दिया था। हालांकि अभी तक यह पता नहीं चल सका है कि बोर्ड ने अचानक इस्तीफा स्वीकार करने का फैसला क्यों किया। जोहरी 2016 में बोर्ड से जुड़े थे, जिनका करार 2021 तक था।
Herald