

स्पोर्ट्स डेस्क। श्रीलंका के पूर्व कप्तान कुमार संगकारा इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के आयोजन से खुश हैं और उन्होंने इस टूर्नामेंट को कराने की तारीफ की, क्योंकि इस कठिन समय में दुनिया कोविड-19 जैसी घातक बीमारी से जूझ रही है. कुमार संगकारा ने IPL टूर्नामेंट के महत्व के बारे में चर्चा की है। आईपीएल का 13वां संस्करण 19 सितंबर से 8 नवंबर तक संयुक्त अरब अमीरात (UAE) में खेला जाना है।

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ऑस्ट्रेलिया में टी-20 वर्ल्ड कप 2020 के स्थगित होने के बाद अपने लोकप्रिय घरेलू टूर्नामेंट के लिए विंडो खोजने में कामयाब रहा। बीसीसीआइ के भ्रष्टाचार रोधी इकाई (एसीयू) के प्रमुख अजीत सिंह का कहना है कि इस कदम से उनके लिए निगरानी रखना थोड़ा आसान हो जाएगा क्योंकि यह टूर्नामेंट महज तीन स्टेडियम तक ही सीमित होगा।

ब्रजेश पटेल ने कहा, "हमने ईसीबी को स्वीकृति पत्र भेज दिया है। अब दोनों देशों के बोर्ड मिलकर टूर्नामेंट के सफलतापूर्वक आयोजन के लिए मिलकर काम करेंगे।' उन्होंने साथ ही कहा, "सभी आठ टीमों के प्री-टूर्नामेंट ट्रेनिंग कैंप यूएई में बायो-सिक्योर माहौल में होंगे। टीमों को टूर्नामेंट के पहले कम से कम तीन से चार हफ्ते तैयारी करनी होगी।
Herald