Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

इस फोटो के कारण ट्रोल हुई शमी की पत्नी , लोग बोले- औरत का श्रृंगार शौहर होता है

स्पोर्ट्स डेस्क। टीम इंडिया के क्रिकेटर मोहम्मद शमी और उनकी पत्नी हसीन जहां के बीच पिछले एक साल से चल रहा विवाद थमने का नाम ही नहीं ले रहा है। हसीन जहां इन दिनों सोशल मीडिया पर लगातार अपनी बोल्ड तस्वीरें पोस्ट कर रही हैं। इन तस्वीरों की वजह से वो खबरों में बनी हुई हैं। आपको बता दे की शमी की पत्नी हसीन जहां को एक बार फिर से सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग का शिकार होना पड़ा है।


आपकी जानकारी के लिए बता दे की 2018 में मोहम्मद शमी पर उनकी पत्नी हसीन जहां ने मारपीट, दुष्कर्म, हत्या की कोशिश और घरेलू हिंसा जैसे आरोपों के तहत शिकायत दर्ज कराइ थी। हसीन जहां ने इंस्टाग्राम पर एक फोटो पोस्ट किया है, जिस पर लोग जमकर उनकी खिंचाई कर रहे हैं. हसीन जहां ने अपना एक फोटो साझा करते हुए लिखा , 'जिंदगी की हरेक लड़ाई को जीतने के लिए आपकी शुरुआती लड़ाई हैं- सपनों को देखने की हिम्मत, कोशिश करने की हिम्मत, हारने की हिम्मत और सफल होने की हिम्मत.'



आपको बता दे की हसीन जहां ने सोशल मीडिया पर बात तो अच्छी कही, किन्तु कुछ लोगों को शायद उनकी ये बात रास नहीं आई. हसीन जहां की पोस्ट पर एक इंस्टाग्राम यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा की, 'ऐसे तुम चाहे जितने पोस्ट डाल लो, शमी भाई अब तुम्हारे फरेब में आने वाले नहीं हैं.' एक अन्य यूज़र ने कमेंट किया, 'औरत का श्रृंगार शौहर होता है.' आपको बता दें कि हसीन जहां इंस्टाग्राम पर आए दिन अपने डांस और पार्टी के वीडियो साझा करती रहती हैं, तो कभी वह शायरी लिखती हैं.



Herald