

स्पोर्ट्स डेस्क। इंग्लैंड के पूर्व कप्तान नासिर हुसैन ने शनिवार को कहा कि सचिन तेंडुलकर और उनकी ‘शानदार तकनीक’ के कारण उनकी टीम को सिर्फ इस महान भारतीय बल्लेबाज को आउट करने की रणनीति बनाने के लिए कई बैठकें करनी पड़ती थीं।

तेंडुलकर ने 2013 में संन्यास लेने से पहले दो दशक तक भारतीय क्रिकेट में दबदबा बनाया हुआ था जिसमें उनके नाम कई बल्लेबाजी रेकॉर्ड रहे जिसमें टेस्ट और वनडे में सर्वाधिक रन बनाने के अलावा सबसे ज्यादा अंतरराष्ट्रीय शतक भी शामिल हैं।

हुसैन ने याद करते हुए कहा, ‘जब मैं सर्वकालिक बल्लेबाजों की बात करता हूं तो सचिन तेंदुलकर की तकनीक शानदार थी. जब मैं इंग्लैंड का कप्तान था तो मुझे याद नहीं कि हम सिर्फ तेंदुलकर को आउट करने पर चर्चा के लिए कितनी टीम बैठकें किया करते थे.’ वो अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद के पोडकास्ट ‘क्रिकेट इनसाइड आउट’ के ताजा एपिसोड पर इयान बिशप और एलमा स्मिट से बात कर रहे थे.
Herald