
इंटरनेट डेस्क। पूर्व भारतीय बल्लेबाज सुनील गावस्कर की गितनी दुनिया के महान टेस्ट खिलाडिय़ों में होती है। सुनील गावस्कर के खेल के बारे में हर कोई जानता होगा, लेकिन क्या आप उनकी लव स्टोरी के बारे में जानते हैं?
सुनील गावस्कर पहली ही नजर में बीए की एक छात्रा मार्शलीन को अपना दिल दे दिया था। साल 1973 दिल्ली में खेले गए एक मैच के दौरान जब सुनील गावस्कर स्टूडेंट्स गैलेरी में खड़े थे कि तभी मार्शनील ऑटोग्राफ लेने के लिए उनके पास पहुंच गईं। सुनील गावस्कर पहली बार देखकर ही मार्शनील की खूबसूरती के दीवाने हो गए थे। उस समय कानपुर निवासी मार्शनील दिल्ली के लेडी श्रीराम कॉलेज में बीए कर रही थीं।
इसके बाद सुनील गावस्कार मार्शनील का पता लगाने के लिए कानपुर तक चले गए थे। उन्होंने वहां की गलियों के भी खूब चक्कर काटे। आखिर सुनील गावस्कर ने मार्शनील से 23 सितंबर 1974 को विवाह कर लिया। इतने साल बितने के बाद भी आज भी दोनों एक दूसरे से बहुत मोहब्बत करते हैं।