

स्पोर्ट्स डेस्क। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी बीसीसीआइ के अध्यक्ष सौरव गांगुली ने इस बात की पुष्टि कर दी है कि साल 2020 के आखिर में भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया के दौरे पर जाएगी। शनिवार को गांगुली ने ऑस्ट्रेलियाई दौरे को मंजूरी देते हुए कंगारू क्रिकेट बोर्ड से मांग की है कि भारतीय खिलाड़ियों को कम समय के लिए क्वारंटाइन में रखा जाए, क्योंकि दो सप्ताह की क्वारंटाइन पीरियड काफी तनाव भरा होगा।

टीम इंडिया को इस साल के अंत में ऑस्ट्रेलिया का दौरा करना है, उससे पहले ही इसकी काफी चर्चाएं हो रही हैं. BCCI के अध्यक्ष सौरव गांगुली चाहते हैं कि ऑस्ट्रेलिया में हमारे खिलाड़ियों के क्वारंटाइन के दिनों को कुछ कम किया जाए। गांगुली ने कहा, 'हां, हां, हमने इस दौरे की मंजूरी दे दी है। दिसंबर में हम वहां आएंगे। हमें बस यह उम्मीद है कि हमारे खिलाड़ियों के लिए क्वारंटाइन के दिनों को वहां कुछ कम किया जाएगा।' टीम इंडिया को यहां 4 टेस्ट मैच की सीरीज खेलनी है।

बता दें कि भारतीय टीम चार टेस्ट, तीन वनडे और इतने ही टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैचों की सीरीज के लिए इस साल अक्टूबर में ऑस्ट्रेलिया का दौरा करेगी। भारतीय क्रिकेट टीम इस साल के अंत में चार मैचों की टेस्ट और तीन-तीन मैचों की वनडे और टी-20 सीरीज़ के लिए ऑस्ट्रेलिया दौरे पर जाएगी. भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के अध्यक्ष सौरव गांगुली ने इस दौरे के लिए हरी झंडी दे दी है.
Herald