Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

युवराज सिंह की फैंस से अपील, ब्रॉड की उपलब्धि की करें तारीफ

स्पोर्ट्स डेस्क। इंग्लैंड के तेज गेंदबाज स्टुअर्ट ब्रॉड को वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट सीरीज के पहले मैच में मौका नहीं दिया गया था। इसके बाद उन्हें दूसरे टेस्ट में जब शामिल किया गया तो ब्रॉड ने अपने प्रदर्शन से सभी आलोचकों को शांत कर दिया। सीरीज के तीसरे और आखिरी मैच में ब्रॉड ने एक और उपलब्धि अपने नाम दर्ज कर ली।


बता दे की वह टेस्ट क्रिकेट में 500 विकेट लेने वाले सातवें और इंग्लैंड के दूसरे गेंदबाज बन गए। लेकिन जिसके बाद भारत के पूर्व ऑलराउंडर युवराज सिंह ने बुधवार को स्टुअर्ट ब्रॉड की जमकर सराहना की, जबकि 13 साल पहले उन्हें एक ओवर में छह छक्के जड़कर इंग्लैंड के इस तेज गेंदबाज के करियर को लगभग खत्म कर दिया था।


युवी ने अपनी ट्वीट में कहा है कि 'आज आपके बारे में लोग बात करेंगे और मुझे यकीन है कि लोग मेरे द्वारा लगाए गए 6 गेंद पर 6 छक्के को लेकर भी कुछ ना कुछ जोड़ेंगे. मैं फैन्स से अपील करता हूं कि ब्रॉर्ड के इस उपलब्धि पर उन्हें ट्रोल करने के बजाय तारीफ करें, टेस्ट में 500 विकेट लेने कोई मजाक वाली बात नहीं है. इसमें कड़ी मेहनत, कड़ी निष्ठा और काफी दृढ़ निश्चय लगता है.



Herald