Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

दिग्गज क्रिकेटर ने खोला राज, इस खिलाड़ी वजह से टीम इंडिया में बने हुए है धोनी

स्पोर्ट्स डेस्क। हर कोई एक ही टीम में अपने से एक बेहतर और अधिक प्रभावी व्यक्ति को रखने पर शायद ही सहज जो पाएगा, लेकिन टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली के साथ ऐसा नहीं है जो धोनी को अपनी टीम में रखना पसंद करते हैं। समय-समय पर विराट ने एम एस के प्रति अपना प्यार और सम्मान प्रकट किया है और इसमें कोई शक नहीं है कि माही टीम इंडिया के अब तक के सबसे सफल कप्तान हैं।


धोनी को क्रिकेट के मैदान पर दोबारा देखने का इंतजार बढ़ता जा रहा है. पिछले साल वर्ल्ड कप के बाद क्रिकेट के मैदान से दूर माही आईपीएल के जरिए वापसी करने वाले थे. इतना ही नहीं टीम इंडिया में धोनी की वापसी बहुत हद तक आईपीएल पर ही निर्भर है. हालांकि ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज खिलाड़ी का माइकल हसी का मानना है कि विराट कोहली की वजह से धोनी टीम इंडिया का अहम हिस्सा बने हुए हैं।


विराट कोहली को दुनिया के बेस्ट बल्लेबाजों में गिना जाता है. उनकी बल्लेबाजी से पूरी दुनिया के गेंदबाज थर-थर कांपते हैं. विराट की अगुवाई में टीम इंडियाभी काफी शानदार प्रदर्शन कर रही है. वहीं काफी समय से विराट कोहली की कप्तानी की तुलना टीम के उप-कप्तान रोहित शर्मा से हो रही है।



Herald