Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

कोरोना काल में क्रिकेट, यहां उठाएं लाइव टेलिकास्ट का लुत्फ

स्पोर्ट्स डेस्क। कोरोना के दौर में इंटरनेशनल क्रिकेट की वापसी हो रही है। इंग्लैंड और वेस्ट इंडीज की टीमें आज से साउथैम्पटन में पहला टेस्ट खेलेंगी। कई बदलाव देखने को मिलेंगे। दर्शकों के बिना प्लेयर्स को स्टैंड्स सूने नजर आएंगे। चार महीने क्रिकेट नहीं हुआ। 8 जुलाई 2020 से शुरू हो रही इस टेस्ट सीरीज का पहला मैच कई मायनों में अलग होगा।


सबसे बड़ी बात ये है कि कोरोना के संक्रमण के खतरे के मद्देनजर मैदान में दर्शक नहीं होंगे। इंग्लैंड और वेस्ट इंडीज के बीच शुरू हो रही इस टेस्ट सीरीज में मेजबान टीम के कप्तान बेन स्टोक्स भी एक इतिहास रचेंगे. वह पहली बार टेस्ट में अपने देश की अगुवाई करेंगे। England vs West Indies Test series का लाइव कवरेज भारत में Sony Six और Sony Six HD चैनलों पर देखा जा सकेगा. Sony Liv पर भी मैच को ऑनलाइन देखा जा सकेगा


दरअसल, कप्तान जो रूट दूसरी बार पिता बनने जा रहे हैं, इसलिए उनकी जगह स्टोक्स टीम का नेतृत्व करेंगे. वहीं, वेस्ट इंडीज की ओर से यह जिम्मेदारी जेसन होल्डर संभालेंगे. जिनके लिए बतौर कप्तान यह 33वां टेस्ट मैच होगा. दिलचस्प बात यह है कि होल्डर आईसीसी की ऑलराउंडर रैंकिंग में पहले नंबर पर जबकि स्टोक्स दूसरे नंबर पर काबिज हैं.



Herald