
खेल डेस्क। इस साल यूएई में आईपीएल के 13वें संस्करण का आयोजन करने का रास्ता साफ होता जा रहा है।एक खबर के अनुसार, खेल मंत्रालय ने इस साल इंडियन प्रीमियर लीग को यूएई में करवाने के बीसीसीआई के प्रस्ताव को अपनी स्वीकृति दे दी है।
हालांकि, अब भी भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड को यूएई में आईपीएल के आयोजन की आधिकारिक घोषणा करने के लिए गृह और विदेश मंत्रालय से स्वीकृति मिलने का इंतजार है। वहीं आईपीएल के चेयरमैन ब्रजेश पटेल ने बताया कि भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने यूएई बोर्ड को आईपीएल के 13वें संस्करण की मेजबानी के लिए स्वीकृति पत्र भेज दिया है।
खबरों के अनुसार, आईपीएल 13 के मैच यूएई में दुबई, अबु धाबी और शारजाह में करवाए जाएंगे। गौरतलब है कि आईसीसी द्वारा इस साल के टी-20 विश्व कप को स्थगित किए जाने के बाद ही आईपीएल के आयोजन की उम्मीदें जगी है।इस साल कोरोना वायरस के कारण आईपीएल का आयोजन अपने निर्धारित समय पर नहीं हो सका है।