

स्पोर्ट्स डेस्क। इंग्लैंड और वेस्टइंडीज के बीच साउथैप्टन के बीच तीन टेस्ट मैचों की सीरीज का पहला मैच खेला जा रहा है। मैच के तीसरे दिन बेन स्टोक्स ने वेस्टइंडीज के खिलाफ पहली पारी में 4 विकेट चटकाए। पारी में तीसरा विकेट हासिल करने के साथ ही स्टोक्स ने टेस्ट क्रिकेट में 150 विकेट पूरे कर लिए।

इंग्लैंड क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर बेन स्टोक्स ने वेस्टइंडीज के खिलाफ खेली जा रही टेस्ट सीरीज में एक खास उपलब्धि हासिल की। पहली बार इंग्लैंड टेस्ट टीम की कप्तानी कर रहे स्टोक्स ने पहली पारी में चार विकेट झटके और महान ऑलराउंडरों की लिस्ट में शामिल हो गए।

स्टोक्स 4000 से ज्यादा टेस्ट रन और 150 विकेट हासिल करने वाले दिग्गज ऑलराउंडर कपिल देव और इयान बॉथम की लिस्ट में जगह बनाई है।
Herald