Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

किसी फिल्म से कम नहीं थी धोनी की लवस्टोरी, जाने कैसे हुआ प्यार !

स्पोर्ट्स डेस्क। धोनी दुनिया के पहले ऐसे कप्तान बन गये जिनके पास आईसीसी के सभी कप है। धोनी जब भी टीम इंडिया की कमान संभालते हैं, तो उन्हें 'कैप्टन कूल कहा' जाता है। यह दुनिया के महान बल्लेबाज़ों में से एक है। भारतीय क्रिकेट के सबसे सफलतम कप्तानों में से एक एमएस धोनी का जन्म 7 जुलाई 1981 को रांची, बिहार (अब झारखंड में) में हुआ था। धोनी 'माही' के नाम से भी काफी मशहूर है। धोनी को दुनिया का सबसे बेस्ट फिनिशर माना जाता है।


आपको बता दे की वर्ष 2004 में डेब्यू करने वाले धोनी को अमूमन गुस्सा कम ही आता है, हालांकि कई बार मैदान पर उन्हें रौद्र रूप में देखा गया है। इस समय वह अपने परिवार के साथ रांची के फॉर्म हाऊस पर समय बिता रहे हैं।


साक्षी ने विवाह की सालगिरह पर माही के लिए खास मैसेज भी लिखा. दोनों ही हर किसी के लिए आइडियल कपल हैं. जहां साक्षी सोशल मीडिया पर बहुत ज्यादा एक्टिव रहती हैं, वहीं धोनी सोशल मीडिया से कोसों दूर रहते हैं. दोनों में कुछ अंतर भी है, मगर यही अंतर दोनों के बीच के प्‍यार को बढ़ाता भी है. धोनी ने 2010 में साक्षी का हाथ थामा था. 2007 में धोनी की मुलाकात साक्षी से एक होटल में हुई थी।


इस शादी में क्रिकेट और मनोरंजन की दुनिया के कई स्टार शामिल हुए थे। शादी के दिन साक्षी ने लाल और हरे रंग का सब्यसाची लहंगा पहना था। इस लहंगे में साक्षी बहुत खूबसूरत लग रही थी। 2015 में धोनी और साक्षी के घर एक नन्ही परी का जन्म हुआ, जिसका नाम जीवा रखा। जीवा सोशल मीडिया पर काफी लोकप्रिय है, आए दिन जीवा की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती है।



Herald