

स्पोर्ट्स डेस्क। इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर वेस्टइंडीज के खिलाफ तीन मैचों की टेस्ट सीरीज के निर्णायक टेस्ट मैच से भी बाहर रह सकते हैं। साउथम्पटन में खेले गए पहले टेस्ट मैच के बाद आर्चर ने बायो सिक्योर प्रोटोकॉल तोड़ा था, जिसके लिए उन्हें मैनचेस्टर टेस्ट से बाहर बैठना पड़ा था। इंग्लैंड के स्टार गेंदबाज जोफ्रा आर्चर ने बुधवार यानी 22 जुलाई को खुलासा किया कि उन्हें मैनचेस्टर में वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच से प्रतिबंधित किए जाने के बाद सोशल मीडिया पर नस्लवादी टिप्पणियों का सामना करना पड़ा।

आर्चर साउथैम्प्टन से मैनचेस्टर की जाने के दौरान बीच में रुक गए थे। वे बर्मिंघम में अपने घर चले गए थे। ऐसा करते हुए उन्होंने बायो-सिक्योर नियम का उल्लंघन किया था। यह कोविड-19 महामारी से बचाव के लिए बनाया गया है।आर्चर को दूसरे टेस्ट से बाहर कर दिया गया था। बाद में उन्होंने अपनी गलती स्वीकार कर ली थी।

जोफ्रा आर्चर ने डेली मेल में अपने कॉलम में लिखा, 'बीते कुछ दिनों में, मैंने कई सोशल मीडिया प्रोफाइल को अनफॉलो और म्यूट कर दिया, ताकि मैं इनसे बच सकूं. मैं दोबारा इनके पास नहीं जा रहा.' आर्चर ने लिखा, 'मैं उन्हें गैरजरूरी आवाजें समझता हूं. दो विकेट लो और एक बार फिर यह लोग वापस आपके पास आ जाएंगे. हम बहुत ही अस्थिर दुनिया में रह रहे हैं.'उन्होंने लिखा, 'इंस्टाग्राम पर बीते कुछ दिनों में जो मुझे गालियां मिली वो नस्लीय थीं. मैंने फैसला किया कि अब बहुत हो गया
Herald