Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

अजिंक्य रहाणे को लेकर आकाश चोपड़ा ने उठाए सवाल, कहा- जैसे दूध में मक्खी...

स्पोर्ट्स डेस्क। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व बल्लेबाज आकाश चोपड़ा इन दिनों अपने यूट्यूब चैनल के जरिए टीम इंडिया व उनके खिलाड़ियों के बारे में बेबाक राय दे रहे हैं। अब उन्होंने भारतीय टीम के मध्यक्रम के बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे के बारे में बात की। उन्होंने रहाणे को वनडे टीम से बाहर किए जाने के को लेकर सवाल उठाए। आकाश चोपड़ा ने कहा कि वनडे में नंबर चार पर लगातार अच्छा प्रदर्शन करने के बावजूद उन्हें टीम से बाहर कर दिया गया।


उन्होंने कहा कि टीम इंडिया को नंबर चार के लिए जिस तरह का बल्लेबाज चाहिए रहाणे उसके लिए परफेक्ट हैं। इसका कारण बताते हुए आकाश ने कहा कि वो पारंपरिक तरीके से बल्लेबाजी करते हैं जो टीम इंडिया के वनडे अप्रोच के हिसाब से बिल्कुल ठीक है। चोपड़ा ने कहा कि रहाणे को वनडे टीम से निकालना सही फैसला नहीं था। उन्होंने कहा, 'उन्हें टीम से ऐसे बाहर कर दिया गया जैसे दूध में मक्खी निकाली जाती है। ऐसा क्यों किया गया? मुझे लगता है कि उनके साथ गलत हुआ है।


आपकी जानकारी के लिए बता दे की अजिंक्य रहाणे ने कहा कि उनकी अंतररात्मा की आवाज है कि वह वनडे प्रारूप में राष्ट्रीय टीम में वापसी करेंगे. रहाणे ने आखिरी बाद इस प्रारूप में फरवरी 2018 में खेला था. 32 साल के इस बल्लेबाज ने कहा कि वह तीनों प्रारूपों को खेलने के लिए खुद को मानसिक रूप से तैयार कर रहे हैं.



Herald