Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

अक्षय कुमार से शादी करना चाहती है इस दिग्गज क्रिकेटर की पत्नी !

स्पोर्ट्स डेस्क। सानिया मिर्जा को न सिर्फ उनकी टेनिस में कामयाबी के लिए जाना जाता है, बल्कि उनका जादू भी युवाओं के दिलों में सिर चढकर बोलता है. यही वजह है कि इस स्टाइल आइकन को मशहूर अंग्रेजी फैशन मैगजीन कॉस्मोपॉलिटन इंडिया ने अपने कवर पेज पर सानिया मिर्जा को जगह दी है।

हाल ही में शोएब मलिक ने इंस्टाग्राम पर अपनी वाइफ सानिया मिर्जा ने लाइव चैट की. चैट के दौरान दोनों ने एक दूसरे की मनपसंद बातों को फैन्स के सामने रखा। इतना ही नहीं शोएब ने सानिया के बारे में बताया कि जब भी सानिया कुछ खाती है तो उसे नींद काफी आती है।


शोएब मलिक ने लाइव चैट के दौरान सानिया से पूछा कि क्या आपको पता है मेरा सबसे फेवरेट घूमने की जगह कौन सी है तो इस सवाल का जवाब सानिया नहीं दे पाईं जिससे मलिक थोड़े नाखुश नजर आए. सानिया को मलिक ने कहा कि आपको मेरे फेवरेट घूमने की जगह के बारे में नहीं पता है।

इस क्रम में शोएब ने सानिया से पूछा कि टॉम क्रुज और अक्षय में से आप किससे शादी करना चाहेंगी? इस सवाल पर सानिया ने अक्षय कुमार का नाम लिया। साथ ही उन्होंने बताया कि अक्षय कुमार (Akshay Kumar) काफी पसंद हैं। उनकी फिल्म मोहरा के समय से ही मैं उन्हें काफी पसंद करती थी।



Herald