Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

एबी डि विलियर्स ने महज इतनी गेंदों में जड़ी हाफ सेंचुरी, ईगल्स टीम ने जीता गोल्ड

स्पोर्ट्स डेस्क। दुनिया के दिग्गज बल्लेबाजों में शुमार पूर्व साउथ अफ्रीकी क्रिकेटर एबी डि विलियर्स एक बार फिर मैदान पर उतरे और कमाल दिखाया। उन्होंने शनिवार को फिर से दिखा दिया कि क्यों उन्हें दुनिया के सबसे विस्फोटक बल्लेबाजों में से एक माना जाता है। डि विलियर्स ने 21 गेंदों पर हाफ सेंचुरी लगाते हुए अपनी विस्फोटक पारी के दम पर यहां सुपर स्पोर्ट पार्क मैदान पर 3टीसी सोलिडैरिटी कप में शनिवार को अपनी टीम ईगल्स को गोल्ड मेडल जिताने में अहम योगदान दिया।

आपकी जानकारी के लिए बता दे की कोरोना वायरस के बीच दक्षिण अफ्रीका में सॉलिडैरिटी कप के तहत खास तरह का मैच खेला गया। 36 ओवर के मैच में 3टी प्रारूप के तहत तीन टीमें एक साथ खेलीं। मैच में 18-18 ओवर के दो हाफ टाइम रहे। इसमें हर एक टीम को दोनों हाफ में 6-6 ओवर खेलना था।

एबी डिविलियर्स की टीम ईगल्स ने 12 ओवर में सबसे ज्यादा 160 रन बनाकर स्वर्ण पदक जीता। वहीं, तेंबा बावुमा की टीम काइट्स 138 रन कर रजत पदक जीत सकी, जबकि रीजा हैंडिक्स की कप्तानी वाली किंगफिशर्स टीम को 113 रन बनाकर कांस्य से ही संतोष करना पड़ा। ड्रॉ के आधार पर पहले हाफ में किंगफिशर्स को सबसे पहले काइट्स के खिलाफ बल्लेबाजी करना तय हुआ।



Herald