

स्पोर्ट्स डेस्क। भारतीय क्रिकेट में 'एंग्री यंग मैन' के रूप में मशहूर धुरंधर भारतीय क्रिकेटर अंबाती रायुडू पिता बन गए हैं। उन्होंने अपनी पत्नी चेनुपल्ली विद्या और अपनी बेटी के साथ एक खूबसूरत तस्वीर सोशल मीडिया पर फैंस के साथ शेयर की है। अंबाती रायुडू ने कॉलेज के दिनों में दोस्त रहीं चेनुपल्ली विद्या से 2009 में शादी की थी। अब दोनों ने घर में एक नन्ही परी का स्वागत किया है। रायुडू ने इंस्टाग्राम पर एक शानदार तस्वीर पोस्ट की है जिसके साथ उन्होंने लिखा, 'Truely Blessed'

33 साल के इस क्रिकेटर के करियर की बात करें तो एक समय उन्होंने भारतीय क्रिकेट में चौथे नंबर पर अपनी जगह पक्की कर ली थी लेकिन बाद में वो टीम से बाहर कर दिए गए। रायडू ने भारत के लिए 55 वनडे खेलकर 47.07 की औसत से 1694 रन बनाए हैं।

रायडू को टेस्ट टीम में कभी मौका नहीं मिला। विश्व कप से पहले वह काफी सुर्खियों में रहे थे। कप्तान विराट कोहली ने भी उन्हें नंबर 4 का बल्लेबाज घोषित किया था, लेकिन वर्ल्ड कप टीम सलेक्शन में उन्हें अनदेखा करके विजय शंकर को मौका दिया गया।
Herald