
खेल डेस्क। युवराज सिंह, वीरेन्द्र सहवाग, रोहित शर्मा और कप्तान विराट कोहली की गिनती भारत के तूफानी बल्लेबाजों में होती है, लेकिन आपको हैरानी होगी कि इन तीनों ही क्रिकेटरों के नाम एक दिवसीय क्रिकेट के एक ओवर में सर्वाधिक रन बनाने का रिकॉर्ड दर्ज नहीं है।
ये रिकॉर्ड तो भारतीय क्रिकेट टीम के दाएं हाथ के बल्लेबाज श्रेयस अय्यर के नाम दर्ज है। अय्यर ने ये रिकॉर्ड भी बतौर सलामी बल्लेबाज नहीं बल्कि नंबर 4 पर बल्लेबाजी करते हुए पिछले साल बनाया था। श्रेयस अय्यर ने पिछले साल वेस्टइंडीज के खिलाफ विशाखापट्टनम में रोस्टन चेज के एक ही ओवर में 31 रन बनाए थे। इस ओवर में उन्होंने 4 छक्के और एक चौका लगाया था।
मैच में उन्होंने 32 गेंदों पर 53 रन बनाए थे। इस मामले में दूसरे स्थान पर भारत के पूर्व महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर का नाम आता है। जबकि जहीर खान ने भी एक मैच में जिम्बाब्वे के खिलाफ एक ओर में 27 रन बनाए थे।