Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

विश्वनाथन आनंद की लीजेंड्स ऑफ चेस टूर्नामेंट में लगातार चौथी हार

चेन्नई
भारतीय ग्रैंडमास्टर विश्वनाथन आनंद को लीजेंड्स ऑफ चेस ऑनलाइन शतरंज टूर्नामेंट में लगातार चौथी शिकस्त सामना करना पड़ा। उन्हें नीदरलैंड के अनीश गिरी ने 3-2 से मात दी। पूर्व विश्व चैम्पियन भारतीय खिलाड़ी और गिरी ने पहले चार गेम ड्रॉ खेले, लेकिन नीदरलैंड के खिलाड़ी ने शुक्रवार को आर्मागेडोन गेम (टाई ब्रेक) में जीत हासिल की।

आनंद ने हालांकि 150000 डॉलर इनामी राशि के इस टूर्नामेंट का अपना पहला अंक हासिल किया, लेकिन वह अंकतालिका में सबसे नीचे बने हुए हैं। इससे पहले वह पीटर स्विडलेर, मैग्नस कार्लसन और ब्लादीमिर क्रामनिक से हार गए थे।
फॉर्मूला वन यूएस ग्रां प्री कोरोना महामारी के कारण रद्द

आनंद मैग्नस कार्लसन शतरंज टूर में पहली बार खेल रहे हैं, उन्होंने 'बेस्ट ऑफ फोर मुकाबले के शुरुआती गेम में 82 चाल में ड्रॉ खेला। दूसरा गेम 49 चाल का रहा जबकि तीसरे और चौथे गेम ड्रॉ रहे, जिससे यह आर्मागेडोन चरण में चला गया।

गिरी ने काले मोहरों से खेलते हुए आर्मागेडोन के निर्णायक गेम में जीत हासिल की और दो अंक अपनी झोली में डाले। अब शनिवार को पांचवें दौर में आनंद हंगरी के पीटर लेको से खेलेंगे।

 

The post विश्वनाथन आनंद की लीजेंड्स ऑफ चेस टूर्नामेंट में लगातार चौथी हार appeared first on Bhavtarini.