Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

भज्जी के घर का इतना आया बिजली बिल, बोले- पूरे मोहल्ले का भेज दिया क्या?

स्पोर्ट्स डेस्क। टीम इंडिया के सीनियर स्पिनर हरभजन सिंह को उनके बिजली के बिल ने जोर का झटका दिया है। उन्होंने इसे लेकर अपने विचार भी सबसे साथ साझा किए। उन्होंने ट्वीट करके बताया कि उनका बिजली बिल इस बार 33,900 रुपये का आया है। उन्होंने बताया कि ये बिल सामान्य बिल से 7 गुणा ज्यादा है। हरभजन सिंह ने अपने ट्वीट में अडानी इलेक्ट्रीसिटी मुंबई को टैग करते हुए लिखा कि इतना बिल- पूरे मोहल्ले का लगा दिया क्या। उन्होंने कंपनी की तरफ से आए बिल को पोस्ट करते हुए लिखा कि सात गुणा ज्यादा।


भज्जी के अनुसार, उनका महीने का बिल लगभग 5000 रुपए के आसपास आता है। इन सारी बातों के बीच इन दिनों Covid-19 महामारी की वजह से भज्जी अपने घर में ही वक्त बिता रहे हैं। पिछले दिनों उन्होंने कोरोना महामारी की वजह से कई तरह की परेशानियों से जूझ रहे लोगों की खूब मदद की थी।


दरअसल, पिछले कुछ वक्त से महाराष्ट्र में लोगों के घरों में बिजली का बिल काफी ज्यादा आ रहा है। सेलिब्रिटीज को भी इस परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। तापसी पन्नू, हुमा कुरैशी जैसी कई बॉलीवुड हस्तियों ने भी बढ़े हुए बिजली के बिल को लेकर ट्वीट किए थे। आम लोगों के साथ-साथ सेलिब्रिटीज ने भी सोशल मीडिया पर संबंधित बिजली कंपनियों के खिलाफ पोस्ट कर आपत्ति दर्ज कराई थी। इस इस लिस्ट में हरभजन सिंह का नाम भी जुड़ गया है।



Herald