Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

भुवनेश्वर चाहते हैं, यह एक्टर निभाए बायोपिक में उनका किरदार, नाम जान रह जाएंगे दंग !

स्पोर्ट्स डेस्क। क्रिकेट और बॉलीवुड का रिश्ता काफी पुराना है ऐसे में खिलाड़ियों की बायोपिक बनना आम बात है। बॉलीवुड में पिछले काफी वक्त से खिलाड़ियों की बायोपिक को लेकर काफी काम हुआ है और फैन्स भी इन्हें पसंद करते हैं। सचिन तेंदुलकर और महेंद्र सिंह धोनी की बायोपिक को काफी सराहा गया और फैन्स का भरपूर प्यार भी मिला है। भारतीय क्रिकेट टीम में ऐसे कई क्रिकेटर हैं, जिनकी बायोपिक पर काम किया जा सकता है।


आपको बता दे की किसी भी प्लेयर से बायोपिक को लेकर सवाल करते वक्त सबसे पहले यही पूछा जाता है कि आप किस बॉलीवुड एक्टर को अपना किरदार निभाते हुए देखना चाहेंगे। हाल ही में जब भुवनेश्वर कुमार से यह पूछा गया तो उन्होंने एक बॉलीवुड एक्टर का नाम लिया जिसे देख कर उन्हें लगता है कि वो एक्टर उनका किरदार बेहतर तरीके से निभा सकता है। उन्होंने राजकुमार राव का नाम लिया. उन्होंने बोला, " किसी ने सुझाव दिया था कि राजकुमार राव शारीरिक बनावट के मामले में मेरे साथ बहुत समानता रखते हैं. मुझे लगता है कि मेरी बायोपिक में वह मेरा किरदार निभा सकते हैं।

30 साल के भारतीय पेसर भुवनेश्वर कुमार पिछले कुछ वक्त से चोटों से जूझ रहे थे। इसी वजह से वह पिछले साल कई सीरीज से बाहर रहे। जनवरी में हर्निया की सर्जरी से गुजरे और न्यूजीलैंड दौरे से बाहर रहे। आईपीएल 2020 से उन्हें क्रिकेट मैदान पर वापसी की उम्मीद थी, लेकिन कोरोना वायरस की वजह से यह टूर्नामेंट अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिया गया।



Herald