Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

इन हसीनाओं के साथ भी रह चुका है हार्दिक पांड्या का अफेयर

स्पोर्ट्स डेस्क। भारतीय क्रिकेट टीम के धुरंधर बल्लेबाज हार्दिक पांड्या इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। हार्दिक पांड्या और मॉडल नताशा स्टैनकोविच से सगाई के बाद लॉकडाउन के दौरान इस स्टार कपल ने पैरेंट बनने की घोषणा की है। हार्दिक पांड्या आने वाले वक्त में पिता बनने वाले हैं, उन्होंने अपनी मंगेतर नताशा स्टैनकोविच की पेंगनेंसी की जानकारी सोशल मीडिया पर शेयर की है .लेकिन नताशा से पहले हार्दिक का नाम कई और लड़कियों के साथ जुड़ चुका है. आज की स्टोरी में हम आपको हार्दिक पांड्या के लव अफेयर्स के बारे में बताएंगे।

हार्दिक पांड्या और मॉडल लिशा शर्मा

आपको बता दे की हार्दिक पांड्या का रिश्ता कोलकाता की मॉडल लिशा शर्मा के साथ भी रहा। दोनों की कई तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थीं. हालांकि हार्दिक ने ये भी कहा था कि वो किसी को डेट नहीं कर रहे हैं।

हार्दिक पांड्या और एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा

हार्दिक पांड्या और बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीती चोपड़ा के रिश्ते को लेकर मीडिया में खूब खबरें उड़ी, लेकिन दोनों ने ही अपने अफेयर की बातों को हमेशा टाल दिया, लेकिन सच्चाई क्या है इसका पता नहीं चल पाया है।

एक्ट्रेस एली अवराम और हार्दिक पांड्या

हार्दिक और एक्ट्रेस एली अवराम का रिलेशनशिप भी खूब चर्चा में रहा. दोनों को कई बार एक साथ स्पॉट किया गया, इतना ही नहीं दोनों कई विज्ञापनों में साथ काम भी कर चुके हैं, जिसके बाद दोनों का मिलना- जुलना काफी बढ़ गया था।

हार्दिक पांड्या और शिबानी डांडेकर

शिबानी डांडेकर के साथ हार्दिक पांड्या का अफेयर रहा. मैच जीतने पर शिबानी ने हार्दिक को सोशल मीडिया पर बधाई भी दी थी. तभी से दोनों के रिश्ते को लेकर चर्चा गर्म हो गई थीं, लेकिन दोनों ने इन खबरों को महज एक अफवाह बताया.


हार्दिक पांड्या और एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला

बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला के साथ भी हार्दिक को कई बार देखा गया. कई बार दोनों को एक साथ पार्टीज में भी देखा गया. जिसके बाद दोनों की बीच अफेयर की खबरें फैलने लगी थीं. लेकिन उर्वशी ने इन खबरों को महज एक अफवाह बताया था.


एक्ट्रेस ईशा गुप्ता और हार्दिक पांड्या

खबरों की मानें तो हार्दिक पांड्या और बॉलीवुड हसीना ईशा गुप्ता भी एक-दूसरे को डेट कर रहें थे. इतना ही नहीं खबरें तो ये भी थीं कि दोनों बहुत जल्द शादी भी करने वाले हैं, लेकिन दोनों ने कभी खुद अपने रिश्ते को लेकर कोई ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं की।



Herald