

स्पोर्ट्स डेस्क। टीम इंडिया के लेफ्टी बल्लेबाज शिखर धवन लॉकडाउन के बाद से ही लगातार सोशल मीडिया पर सक्रिय हैं। इस समय अपने परिवार के साथ समय बिता रहे है। वह नियमित रूप से इंस्टाग्राम और ट्विटर पर नियमित रूप से इन प्लेटफॉर्म पर तस्वीरें और वीडियो पोस्ट कर रहे हैं।

आपको बता दे की रविवार को भी धवन ने अपनी पत्नी आयशा धवन के साथ इंस्टाग्राम पर तस्वीर पोस्ट की, तो यह चर्चा का विषय बन गई. और इसे उनके चाहने वालों ने खूब पसंद किया और शेयर किया. पोस्ट करने के आधे घंटे के भीतर ही इस तस्वीर को करीब पांच लाख लोगों ने इसे पसंद किया।

धवन ने तस्वीर पोस्ट करते हुए मशहूर फ्रेंच लेखक और कवि एंटोनी डि सैंट-एकसुपेरी के शब्दों को पोस्ट किया है. धवन ने लिखा, "प्यार एक-दूसरे को निहारने में नहीं होता, बल्कि यह साथ बाहर की तरफ एक ही दिशा में देखने में होता है."धवन की इस पोस्ट पर सुरेश रैना और इरफान पठान सहित कई लोगों ने कमेंट किया है. दोनों ने ही इन कमेंटों में अलग-अलग इमोजी का इस्तेमाल किया है।
Herald