Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

इरफान पठान ने कहा - कोरोना काल के बाद तेज गेंदबाजों को रहना होगा अधिक सतर्क

नई दिल्ली। सोमवार शाम कोरोना वैक्सीन तैयार होने की खबर ने पूरी दुनिया को राहत दी है. अब हर किसी को लगने लगा है कि इस जानलेवा कोरोना वायरस से बचा जा सकता है. लेकिन खुशखबरी यहीं खत्म नहीं हो रही है। ऑक्सफ़ोर्ड विश्वविद्यालय कोरोना वायरस की जिस वैक्सीन पर काम कर रहा है उसके शुरुआती ह्युमन ट्रायल में बेहद सकारात्मक परिणाम देखने मिले हैं।

कोरोना काल के बाद क्रिकेट में बदलाव दिखने की संभावना है. इसको लेकर पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज इरफान पठान ने कुछ सलाह दी है. उनका मानना है कि कोरोना वायरस के कारण ब्रेक के बाद जब वापसी करेंगे तो तेज गेंदबाजों को लय में आने में कम से कम चार से छह हफ्ते का समय लगेगा. कोविड-19 के संक्रमण को रोकने के लिए देश भर में लागू लॉकडाउन के कारण भारत में अधिकतर क्रिकेटर मार्च से ही अभ्यास नहीं कर पाए हैं. तेज गेंदबाज शारदुल ठाकुर ने महाराष्ट्र के बोइसर में मई में ट्रेनिंग शुरू की जबकि ऋषभ पंत और सुरेश रैना ने हाल में गाजियाबाद में नेट अभ्यास किया. अन्य खिलाड़ियों में चेतेश्वर पुजारा, उमेश यादव, मोहम्मद शमी और इशांत शर्मा भी ट्रेनिंग शुरू कर चुके हैं.


भारत की ओर से 29 टेस्ट और 120 एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने वाले पठान ने स्टार स्पोर्ट्स से कहा, ईमानदारी से कहूं तो मैं तेज गेंदबाजों को लेकर चिंतित हूं. उन्होंन कहा, उन्हें लय हासिल करने के लिए चार से छह हफ्ते का समय लग सकता है. यह मुश्किल काम है और अगर आप 140-150 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से गेंदबाजी करते हो, एक गेंद फेंकने के लिए 25 गज दौड़ते हो और फिर कुछ ओवर फेंकते तो यह मुश्किल है।



Herald