

स्पोर्ट्स डेस्क। टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली अपनी फिटनेस को लेकर काफी सीरियस रहते हैं। खुद को फिट रखने के लिए विराट अपनी डाइट और वर्कआउट का पूरा ध्यान रखते हैं। कोविड-19 महामारी (कोरोना वायरस संक्रमण) के चलते तमाम क्रिकेटरों को अनचाहा ब्रेक मिल गया है। इस दौरान विराट अपनी पत्नी और बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा के साथ मुंबई में हैं।

आप सभी को पता है विराट अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपने करियर की शुरुआत से ही एक अच्छे एथलीट थे, उन्होंने 2012 में आईपीएल के बाद ही अपनी फिटनेस को गंभीरता से लिया और सर्वोच्च फिटनेस हासिल की. उन्होंने अपने ट्रेनिंग सेशन और खाने की आदतों को पूरी तरह से बदल दिया जिससे वो तीनों फॉर्मेट में टॉप का प्रदर्शन कर सकें।

हाल ही में उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा द्वारा पोस्ट किया गया वीडियो काफी वायरल हो रहा है. बॉलीवुड अभिनेत्री ने बुधवार को अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में एक क्लिप पोस्ट की, जिसमें दिखाया गया कि कैसे विराट कोहली एक तौल मशीन पर अपने खाने को माप रहे थे. यह बिरयानी थी और भारत के सुपरस्टार ने सुनिश्चित किया कि उनके कटोरे में यह 100 ग्राम से अधिक नहीं हो।
Herald