Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

आईपीएल में इन तीन क्रिकेटरों ने गेंदबाजों की है जमकर पिटाई, पहला नाम जानकर चौंक जाएंगे

खेल डेस्क। इस साल आईपीएल का आयेाजन होगा या नहीं, इस बात की पुष्ठि आज हो सकती है। आज 2020 टी-20 विश्व कप के भविष्य को लेकर क्रिकेट बोर्ड के सदस्यों के साथ आईसीसी की बैठक के बाद आईपीएल के आयोजन पर निर्णय हो सकता है।

अगर आईसीसी की ओर से टी-20 विश्व कप स्थगित किया जाता है तो आईपीएल के आयोजन का रास्ता भी खुल जाएगा। जो भी हो ये तो भविष्य ही बताएगा कि इस साल आईपीएल का आयोजन होता है या नहीं। आज हम आपको आईपीएल में सबसे तेजी से बल्लेबाजी करने वाले क्रिकेटरों के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं। जिनके सामने कोई भी गेंदबाज गेंदबाजी नहीं करना चाहेगा।

इसमें पहला नाम वेस्टइंडीज के ऑलराउंडर आंद्रे रसेल हैं। उन्होंने आईपीएल में 186.41 की स्ट्राइक रेट से रन बनाए हैं। उन्होंने 64 आईपीएल मैच में 1400 रन बनाए हैं।

इस सूची में दूसरा नाम वेस्टइंडीज के ही सुनील नारायण का है। जिन्होंने आईपीएल के 110 मैचों में 168.34 की स्ट्राइक रेट से रन बनाए हैं।

तीसरा नाम इंग्लैंड के क्रिकेटर मोइन अली का है। उन्होंने आईपीएल के 16 मैचों में 165.92 की स्ट्राइक रेट से रन बनाए हैं।