Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

सचिन ने लगाया लगाया शानदार शॉट, मांगी दिग्गज खिलाड़ी से टिप्स

स्पोर्ट्स डेस्क। भारतीय टीम के पूर्व क्रिकेटर और मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर को क्रिकेट में 'भगवान' का दर्जा हासिल है। सचिन तेंदुलकर आज भले ही संन्यास ले चुके हों, लेकिन उनसे जुड़ी चीजें आज भी चर्चा का विषय बन जाती हैं। सचिन तेंदुलकर की बैटिंग का तो पूरी दुनिया लोहा मानती है, लेकिन उन्होंने कई बार अपनी बॉलिंग से विपक्षी टीम न सिर्फ चौंकाया बल्कि टीम इंडिया को जीत दिलाई।


लेकिन आपकी जानकारी के लिए बता दे की सचिन तेंदुलकर टेनिस के कितने बड़े प्रशंसक हैं. वह टेनिस के महान खिलाड़ी रोजर फेडरर के बड़े फैन माने जाते है।सचिन को गर्मियों में ऑल इंग्लैंड टेनिस क्लब में विंबलडन देखना बेहद पसंद है. वह इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट को देखने का एक भी मौका छोड़ना नहीं चाहते हैं।


कोविड-19 महामारी के कारण इस बार साल का तीसरा ग्रैंड स्लैम विंबलडन रद्द कर दिया गया है. द्वितीय विश्व युद्ध के बाद पहली बार सबसे पुराना ग्रैंड स्लैम टेनिस टूर्नामेंट नहीं खेला जाएगा। सचिन ने शुक्रवार रात अपने ट्विटर अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह टेनिस कोर्ट पर शॉट लगाते नजर आ रहे हैं। जिसकी कुछ तस्वीरें हम आपको इस पोस्ट में दिखा रहे है। उन्होंने वीडियो साझा करते हुए रोजर फेडरर से सलाह भी मांगी है। उन्होंने कैप्शन में लिखा - दोस्त फेडरर...मेरे फोरहैंड के लिए कोई टिप्स? अब यह देखना दिलचस्प होगा कि फेडरर तेंदुलकर के इस अनुरोध का जवाब देते हैं या नहीं. दोनों दिग्गज ट्विटर पर एक-दूसरे से पहले भी जुड़ चुके हैं.



Herald