Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

कोहली का बड़ा खुलासा, किस एक्सरसाइज को रोजाना करना पसंद करेंगे

स्पोर्ट्स डेस्क। टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली दुनिया के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजों में गिने जाते हैं. टेस्ट हो, वनडे हो या फिर टी20 फॉर्मेट, विराट कोहली खेल के हर प्रारूप में किंग हैं. मौजूदा दौर में विराट कोहली ही इकलौते खिलाड़ी हैं, जिनका तीनों फॉर्मेट में बल्लेबाजी औसत 50 से ज्यादा है। किलर महामारी कोरोना वायरस की वजह से लॉकडाउन में छूट मिलने के बाद से टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली अपने रूटीन पर धीरे-धीरे लौटते दिख रहे हैं। उन्होंने लगातार दूसरे दिन जिम में वर्कआउट का वीडियो शेयर किया है।


आपकी जानकारी के लिए बता दे की शुक्रवार को विराट कोहली ने एक्सरसाइज करते हुए एक वीडियो शेयर किया है। इसमें उन्होंने यह भी बताया है कि वो कौन सी एक्सरसाइज है जिसे वो रोजाना करना चाहेंगे।


उन्होंने ट्विटर पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वो डेडलिफ्ट(वजन उठाना) करते नजर आ रहे हैं। इसके साथ ही उन्होंने कैप्शन देते हुए लिखा है कि अगर मुझे एक एक एक्सरसाइज को चुनना पड़े तो मैं यह एक्सरसाइज रोजाना करना चाहूंगा... पावर स्नैच से प्यार है।



Herald