
खेल डेस्क। क्रिकेट में कभी-कभी ऐसा हो जाता है जिसकी किसी ने कल्पना भी नहीं की होगी। क्या आपने कभी सोचा होगा कि विकेटकीपर भी गेंदबाज करता हुआ मैदान पर दिखाई देगा। हां ऐसा कई बार हो चुका है। अन्तरराष्ट्रीय क्रिकेट में कई विकेटकीपर तो गेंदबाजी करते हुए विकेट भी ले चुके हैं।आज हम आपको ऐसे ही तीन विकेटकीपरों के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं जिन्होंने अन्तरराष्ट्रीय क्रिकेट में विकेट लिए हैं।
1. महेन्द्र सिंह धोनी: इन विकेटकीपरों में पूर्व भारतीय कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी का नाम भी शामिल है। एमएस धोनी ने साल 2009 की चैम्पियंस ट्रॉफी में वेस्टइंडीज के खिलाफ ट्रेविस डॉवलिन का विकेट हासिल किया। इस मैच में उन्होंने 2 ओवर में 16 रन देकर 1 विकेट झटका था।
2. मार्क बाउचर: दक्षिण अफ्रीका पूर्व क्रिकेटर मार्क बाउचर ने वेस्टइंडीज के खिलाफ एंटिगा टेस्ट मैच में ड्वेन ब्रावो का विकेट हासिल किया था।
3. तातेंदा तैबू: जिम्बाब्वे के विकेटकीपर बल्लेबाज तातेंदा तैबू ने साल 2004 में श्रीलंका के खिलाफ वनडे मैच में 2 विकेट हासिल किए थे। उन्होंने मैच में दस ओवर में 42 रन देकर दो विकेट हासिल किए थे।