

स्पोर्ट्स डेस्क। टीम इंडिया के पूर्व ओपनर गौतम गंभीर का मानना है कि महेंद्र सिंह धोनी बहुत भाग्यशाली कप्तान रहे हैं, क्योंकि उन्हें हर प्रारूप में एक अद्भुत टीम मिली थी. उन्होंने कहा कि कप्तान के तौर पर धोनी को मिली सफलता के पीछे पूर्व तेज गेंदबाज जहीर खान का हाथ है। धोनी से प्रभावित हुए बिना कौन रह सकता है। फिर चाहे वह सौरभ गांगुली ही हों, जिन्होंने टीम इंडिया में धोनी को अपनी जगह पक्की करने का अपनी कप्तानी में भरपूर मौका दिया था।

गांगुली ने धोनी को बैटिंग क्रम पर नंबर 7 पर भी आजमाया और जब वहां थोड़े फीके रहे तो उन्हें अपनी जगह नंबर 3 पर भी बैटिंग के लिए भेजा। फिर वक्त ने करवट ली और गांगुली टीम की कप्तानी भी छिनी और वह टीम से भी बाहर हो गए। लेकिन चैंपियन दादा ने चैंपियन वाले अंदाज में एक बार फिर वापसी की और फिर वह 2008 तक लगातार क्रिकेट खेले।

गंभीर ने कहा था कि वर्ल्ड कप पूरी टीम के द्वारा जीता गया था, किसी एक के छक्के के दम पर नहीं। भारत ने आज ही के दिन 2011 में मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में श्रीलंका को हराकर 28 साल बाद दूसरी बार विश्व कप जीता था। फाइनल में धोनी ने नुवान कुलासेकरा की गेंद पर छक्का लगाया था और भारत विश्व चैंपियन बना था. एक खेल वेबसाइट ने एक ट्वीट किया, जिसमें उसने धोनी द्वारा लगाए गए विजयी छक्के की तस्वीर पोस्ट करते हुए लिखा, 'इस एक शॉट ने साल 2011 में करोड़ों भारतीयों को जश्न में डुबो दिया था.'
Herald