Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

लॉकडाउन में धोनी ने यूं मनाया था अपना बर्थडे, साक्षी ने शेयर की तस्वीर

स्पोर्ट्स डेस्क। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धौनी ने इस बार अपना जन्मदिन कोरोना वायरस संक्रमण फैलने की वजह से निजी लोगों के बीच मनाया। जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। जिन्हे आप इस पोस्ट में देख सकते है। लाइम लाइट से हमेशा दूर रहने वाले एमएस धोनी भले सोशल मीडिया पर ऐक्टिव न रहते हों। लेकिन इस प्लेटफॉर्म पर उनकी चर्चाएं हमेशा ऐक्टिव रहती हैं।


आपकी जानकारी के लिए बता दे की दो सप्ताह पहले (7 जुलाई) को अपना 39वां बर्थडे सेलिब्रेट करने वाले धौनी के इस खास मौके की पहली तस्वीर सामने आ चुकी है। धौनी की पत्नी साक्षी ने देर से ही सही लेकिन मंगलवार को अपने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें धौनी के साथ हार्दिक पांड्या, क्रुणाल पांड्या व उनकी पत्नी पंखुड़ी नजर आ रहे हैं।

साक्षी ने धोनी के जन्मदिन की तस्वीर इंस्टाग्राम पर शेयर की है, जिसके कैप्शन में उन्होंने लिखा, 'हैपी स्क्वाड को मिस कर रहे हैं.' इस तस्वीर में धोनी नए लुक में नजर आ रहे हैं.



Herald