

स्पोर्ट्स डेस्क। लंबे समय तक साउथ अफ्रीकी क्रिकेट में अहम योगदान देने वाले लाहौर में जन्में लेग स्पिनर इमरान ताहिर को निराशा है कि उन्हें पाकिस्तान की तरफ से खेलने का मौका नहीं मिला जबकि उन्होंने शुरुआती क्रिकेट इसी देश में खेली थी. ताहिर दक्षिण अफ्रीका चले गये तथा उसकी राष्ट्रीय टीम के अलावा विश्व भर की कई टी20 लीग में भी खेले।

इमरान ताहिर को इस बात का अफसोस है कि उन्हें पाकिस्तान के लिए खेलने का मौका नहीं मिला। ताहिर ने अपने क्रिकेट करियर की शुरुआत पाकिस्तान में ही की थी और उन्होंने पाकिस्तान के लिए अंडर- 19 ग्रुप और पाकिस्तान A टीम में प्रतिनिधित्व किया था। लेकिन ताहिर को पाकिस्तान की सीनियर टीम के लिए कभी मौका नहीं मिल पाया।

ताहिर पाकिस्तान अंडर-19 और पाकिस्तान ‘ए’ टीम की तरफ से भी खेले थे. उन्होंने कहा कि वह अपनी पत्नी सुमाया दिलदार के कहने पर दक्षिण अफ्रीका गये. उन्होंने कहा, पाकिस्तान छोड़ना मुश्किल था लेकिन ईश्वर की कृपा रही और साउथ अफ्रीका की तरफ से खेलने का अधिक श्रेय मेरी पत्नी को जाता है. बता दें सुमाया हिंदू हैं और उन्हें इमरान ताहिर से प्यार हो गया था। ताहिर ने साउथ अफ्रीका की तरफ से 20 टेस्ट, 107 वनडे और 38 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों खेले हैं. उन्होंने पिछले साल आईसीसी विश्व कप के बाद वनडे से संन्यास ले लिया था।
Herald