

स्पोर्ट्स डेस्क। भारतीय क्रिकेट कप्तान विराट कोहली लंबे समय से कोरोना वायरस महामारी के कारण अपनी मां से दूर मुंबई में मौजूद हैं. ऐसे में बुधवार को उन्हें जब एक क्रिकेटर की मां के हाथ का खाना खाने को मिला तो वे खुद को तारीफ करने से रोक नहीं सके. साथ ही उन्होंने बदले में उस क्रिकेटर की मां के लिए भेजा अपने हाथ की बिरयानी का तोहफा।

दरअसल, श्रेयस अय्यर कप्तान विराट कोहली के लिए अपनी मां के हाथ का बना डोसा लेकर उनके घर पहुंचे और उन्हें ये सरप्राइज दिया. श्रेयस अय्यर से स्वादिष्ट डोसा मिलने के बाद कप्तान विराट कोहली ने इसकी जानकारी सोशल मीडिया पर अपने फैंस के साथ शेयर की.

कोहली ने इंस्टाग्राम पर श्रेयस अय्यर के साथ अपनी फोटो को शेयर करते हुए कहा, 'एक अच्छा पड़ोसी जो हमारे घर से 500 मीटर की दूरी पर रहता है, वह हमारे लिए डोसा लेकर आया. हमारे चेहरे पर वह मुस्कान लेकर आया. आपकी मां को धन्यवाद दोस्त. हमने काफी समय से इतना स्वादिष्ट डोसा नहीं खाया था. उम्मीद है कि आपको हमारी भेजी मशरूम बिरयानी पसंद आई होगी
Herald